पंजाब में पाकिस्तानी घुसपैठिया एनकाउंटर में ढेर, BSF ने नाकाम की घुसपैठ
News around you

पंजाब में पाकिस्तानी घुसपैठिया एनकाउंटर में ढेर

बीएसएफ की चेतावनी के बाद भी नहीं रुका, पठानकोट के पास कर रहा था बॉर्डर क्रॉस…

150

पठानकोट : पंजाब के पठानकोट में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ (BSF) ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ के जवानों ने उसे रोकने के लिए पहले चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं रुका तो सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर उसे मार गिराया।

यह घटना पठानकोट जिले के बमियाल सेक्टर की बताई जा रही है। बीएसएफ के जवानों ने रात के समय संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठिए को ललकारा, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश की। इसके बाद जवानों ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, घुसपैठिए के पास से संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस घुसपैठ के पीछे किसी आतंकी साजिश का हाथ तो नहीं है।

पंजाब के बॉर्डर इलाकों में हाल ही में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बीएसएफ ने बताया कि इस तरह की किसी भी हरकत को नाकाम करने के लिए बॉर्डर पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group