टैरिफ विवाद पर बोले गडकरी: आर्थिक रूप से मजबूत देश ही कर पाते हैं दादागिरी
अमेरिका के 25% अतिरिक्त टैरिफ के फैसले पर प्रतिक्रिया, भारत को आत्मनिर्भर बनने की सलाह
नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन
गडकरी ने सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत और तकनीक से सक्षम देश ही दुनिया में दादागिरी कर पाते हैं।
गडकरी ने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए भारत को अपने आयात पर निर्भरता कम करनी होगी और निर्यात को बढ़ावा देना होगा। “हमें आत्मनिर्भर बनना होगा और अपनी तकनीकी क्षमता का विकास करना होगा। आयात कम करना और निर्यात बढ़ाना ही इस समस्या का स्थायी समाधान है,” उन्होंने कहा।
केंद्रीय मंत्री ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी को देश की आर्थिक मजबूती की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और नवाचार में निवेश से भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेगा।
अमेरिका के इस फैसले का असर कई भारतीय उद्योगों पर पड़ सकता है, खासकर वे सेक्टर जो अमेरिकी बाजार पर निर्भर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को इस मौके को चुनौती के रूप में लेकर अपने विनिर्माण और निर्यात ढांचे को और मजबूत करना चाहिए।
Comments are closed.