क्या शुभमन के मैदान पर हावी होंगे रोहित? जानें बड़ा मुकाबला..
News around you

क्या शुभमन के मैदान पर हावी होंगे रोहित?

न्यू चंडीगढ़ में IPL एलिमिनेटर में भिड़े मुंबई और गुजरात, शुभमन गिल को लेकर माहौल गर्म…..

86

चंडीगढ़ : आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। इस मैच ने न सिर्फ दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला पेश किया बल्कि लोकल स्टार शुभमन गिल की वजह से माहौल भी पूरी तरह जोशीला हो गया। भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरे। गिल को देखने के लिए पंजाब और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे थे।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में उतरे स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर भी लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। खास तौर पर रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए दर्शक दीर्घाओं में भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस ने पोस्टर्स और टीम जर्सी के साथ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।

मैच के दौरान न्यू चंडीगढ़ का माहौल पूरी तरह से आईपीएल के रंग में रंग गया। ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर पार्किंग तक, सभी व्यवस्थाएं विशेष रूप से मैच के लिए की गई थीं। स्थानीय प्रशासन और आयोजकों ने मैच को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मैदान के बाहर से लेकर भीतर तक, क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखते ही बन रहा था। कई फैंस शुभमन गिल के नाम की टी-शर्ट पहने नजर आए, वहीं कुछ मुंबई इंडियंस के झंडे और बैंड बजाते दिखे। IPL का यह एलिमिनेटर मुकाबला सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं, बल्कि एक जश्न जैसा प्रतीत हो रहा था।

शुभमन गिल की बल्लेबाज़ी को लेकर स्थानीय दर्शकों में खासा उत्साह रहा, क्योंकि यह मौका था जब वह अपने होम ग्राउंड पर कप्तान के तौर पर पहली बार मैदान में उतरे।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group