क्या अरिजीत सिंह बना पाएंगे नया इतिहास? लंदन में होगा ऐतिहासिक..
News around you

क्या अरिजीत सिंह बना पाएंगे नया इतिहास?

5 सितंबर को लंदन में परफॉर्म करेंगे अरिजीत, टोटेनहम स्टेडियम में गाने वाले पहले भारतीय सिंगर बनेंगे…..

97

नई दिल्ली : भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चहेते सिंगर अरिजीत सिंह एक और ऐतिहासिक पल की ओर बढ़ रहे हैं। 5 सितंबर 2025 को अरिजीत सिंह लंदन के प्रतिष्ठित टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करने जा रहे हैं और इसी के साथ वह इस स्टेडियम में गाने वाले पहले भारतीय सिंगर बन जाएंगे। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और हर तरफ उन्हें बधाई दी जा रही है।

टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम यूरोप के सबसे बड़े और तकनीकी रूप से उन्नत स्टेडियमों में से एक है जहां अब तक इंटरनेशनल सुपरस्टार्स जैसे बेयोंसे, एड शीरन और कोल्डप्ले जैसे कलाकार परफॉर्म कर चुके हैं। अब अरिजीत सिंह भी उसी मंच पर अपनी जादुई आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

अरिजीत सिंह की सिंगिंग का जादू भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में फैला हुआ है। रोमांटिक गानों से लेकर सूफी और मेलोडी तक, उनकी आवाज़ हर दिल को छू जाती है। उनके गानों में जो भावनाओं की गहराई होती है, वह श्रोताओं को उनसे जोड़ देती है।

इस खास मौके को लेकर आयोजकों ने विशेष तैयारी की है और लाखों लोग इस लाइव कॉन्सर्ट के टिकट खरीद चुके हैं। अरिजीत के इस इंटरनेशनल परफॉर्मेंस को भारत के म्यूजिक लवर्स के लिए गर्व का पल माना जा रहा है।

लंदन में होने वाले इस कंसर्ट के लिए अरिजीत के फैंस यूके, यूरोप और अमेरिका से भी यात्रा कर रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी टिकट और अरिजीत के पोस्टर्स शेयर करते हुए उत्साह व्यक्त किया है।

यह पल सिर्फ अरिजीत सिंह के करियर में नहीं बल्कि भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है जो यह दर्शाता है कि भारतीय टैलेंट अब ग्लोबल लेवल पर पहचान बना रहा है। 5 सितंबर को लंदन की रात जब अरिजीत की आवाज गूंजेगी तो वह सिर्फ संगीत नहीं बल्कि भारत की संस्कृति और प्रतिभा की गूंज होगी।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group