कैलिफ़ोर्निया के सटर ज़िले के बोर्ड ऑफ़ सुपरवाइज़र्स द्वारा एडवोकेट धामी सहित शिरोमणि कमेटी प्रतिनिधिमंडल का विशेष सम्मान
अमृतसर : कैलिफ़ोर्निया के सटर ज़िले के बोर्ड ऑफ़ सुपरवाइज़र्स द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में अमेरिका पहुंचे उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल (वफ़द) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि कमेटी का यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में धर्म प्रचार के लिए सिख मिशन सहित अन्य कार्यों की स्थापना और यहाँ रह रहे सिख समुदाय के साथ संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से गया है। शिरोमणि कमेटी के इस प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. रघुजीत सिंह विर्क, मुख्य सचिव स. कुलवंत सिंह मन्नन, सदस्य भाई राजिंदर सिंह मे
हता, ओएसडी स. सतबीर सिंह और सचिव स. बलविंदर सिंह काहलवां शामिल हैं।
शिरोमणि कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को बोर्ड ऑफ़ सुपरवाइज़र्स के चेयरमैन माइक ज़ेगनमायर, जेफ़री के. बून, डैन फ़्लोरेस, करम बैंस और जेफ़ स्टीफ़ंस द्वारा सम्मान पत्र भेंट किए गए। सौंपे गए सम्मान पत्र में शिरोमणि कमेटी प्रतिनिधिमंडल का यहाँ आने के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा गया कि आपकी यह यात्रा समुदायों के बीच संबंधों को मजबूत करने, आने वाली पीढ़ियों के लिए सहयोग, सद्भावना और साझा शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करते हुए सामुदायिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने में मददगार साबित होगी। (हरमिंदर नागपाल की रिपोर्ट )
Comments are closed.