“उन्नत कृषि महोत्सव 2026: प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण” रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक - News On Radar India
News around you

“उन्नत कृषि महोत्सव 2026: प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण” रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक

खेती-किसानी का गेम चेंजर, किसानों से सीधे संवाद की व्यापक व्यवस्था के साथ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ रायसेन में किया मेला स्थल का निरीक्षण

1

रायसेन (मध्य प्रदेश :   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाला “उन्नत कृषि महोत्सव 2026: प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण” वास्तव में खेती का गेम‑चेंजर राष्ट्रीय कृषि मेला होगा, जो तीन दिनों में किसानों के जीवन में नई उम्मीद, नई तकनीक और नए बाज़ार अवसर लेकर आएगा।  शिवराज सिंह ने आज केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायसेन में मेला स्थल दशहरा मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महोत्सव के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री  की पहल पर भारत सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले के दशहरा मैदान में 11, 12 और 13 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर का “उन्नत कृषि महोत्सव 2026 – प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण” आयोजित कर रहा है। इसे लेकर  शिवराज सिंह का कहना है कि ये सिर्फ मेला नहीं, किसानों की तकदीर बदलने का सबसे बड़ा मौका है और ये तीन दिन किसानों के जीवन में निश्चित रूप से नई उम्मीद लेकर आएँगे।
मेले में 300 स्टॉल्स रहेंगे:  आयोजन स्थल दशहरा मैदान को तीन बड़े हैंगर और तीन सेमिनार हॉल के रूप में विकसित किया गया है। हैंगर‑1 में कृषि एरीना, फॉर्म मशीनरी, एग्री इरिगेशन, क्रॉप प्रोटेक्शन, सॉइल न्यूट्रीशन, सीड वर्ल्ड, किसान सेवाएँ और इनोवेशन एंड रिसर्च – CGIAR (कंसल्टेटिव ग्रुप ऑन इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च) एवं अन्य संस्थान के लिए अलग‑अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। इसी तरह, हैंगर‑2 में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सिंचाई कंपनियाँ, मृदा पोषण, NAFED (नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन– राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ), NCCF (नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन– राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी महासंघ), NSC (नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन– राष्ट्रीय बीज निगम), ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के संस्थान, मार्केटिंग‑FPOs (किसान उत्पादक संगठन) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के लिए स्टॉल निर्धारित हैं। इन दोनों में 300 स्टॉल्स रहेंगे। हैंगर‑3 को सांस्कृतिक एवं उद्घाटन हॉल के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें विशाल मंच और अन्य सुविधाओं के साथ ही बड़ी संख्या में किसानों के बैठने की व्यवस्था होगी।
सरकारी योजनाओं का साथ, बिचौलियों से मुक्त बाज़ार” और “सुरक्षित उपज, समृद्ध किसान”:  यह राष्ट्रीय कृषि मेला “सरकारी योजनाओं का साथ, बिचौलियों से मुक्त बाज़ार” और “सुरक्षित उपज, समृद्ध किसान” की थीम पर केंद्रित है। कृषि अवसंरचना कोष (Agriculture Infrastructure Fund) के अंतर्गत वेयरहाउस और कोल्ड‑स्टोरेज पर सरकार की ओर से दी जा रही छूट और ब्याज‑सबवेंशन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान फसल कटाई के बाद वैज्ञानिक भंडारण कर सही समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें।
किसानों से सीधे संवाद की व्यापक व्यवस्था : रायसेन के इस वृहद मेले में आधुनिक ट्रैक्टर एवं उपकरणों की प्रदर्शनी, उन्नत बीज‑खाद प्रदर्शनी, ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) स्टॉल, डेयरी‑पोल्ट्री‑मत्स्य पालन जानकारी, किसानों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की लाइव जानकारी, कृषि स्टार्ट‑अप (नव प्रवर्तक उद्यम) प्रेज़ेंटेशन और वैज्ञानिकों व अधिकारियों से सीधा संवाद की व्यापक व्यवस्था की गई है।

10 अप्रैल की शाम प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन : कार्यक्रम के अनुसार, 10 अप्रैल की शाम प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन होगा, जबकि 11 अप्रैल की सुबह मुख्य उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में किसान भाइयों को संबोधित करेंगे। 13 अप्रैल की शाम समापन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जहाँ रायसेन, विदिशा, सीहोर और आसपास के क्षेत्रों के लिए “कृषि रोडमैप” प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री  चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि मेला किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और नई दिशा लेकर आएगा और किसानों की तकदीर बदलने का सबसे बड़ा मौका साबित होगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group