WPL Points Table 2023: इस टीम का प्लेऑफ में पहुंचना तय! यह नया समीकरण गवाही दे रहा है - News On Radar India
News around you

WPL Points Table 2023: इस टीम का प्लेऑफ में पहुंचना तय! यह नया समीकरण गवाही दे रहा है

232

महिला प्रीमियर लीग 2023 अंक तालिका: महिला प्रीमियर लीग का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। फैंस को हर रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में मुंबई इंडियंस की टीम शानदार खेल दिखा रही है। मुंबई की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी मैच जीते हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के काफी करीब है। वहीं, डब्ल्यूपीएल के सभी मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने किया कमाल

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2023 में उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से हराकर चौथी जीत दर्ज की। WPL पॉइंट्स टेबल में टीम पहले स्थान पर है। उसके 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं और वह पहले नंबर पर बना हुआ है। वहीं, उनका नेट रन रेट प्लस 3.524 है। टीम के टूर्नामेंट में अब भी चार मैच बाकी हैं और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की कगार पर है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक मैच और जीतना है। बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर, नेट सेवियर ब्रंट और हेले मैथ्यूज ने टीम के लिए कमाल किया है। इन खिलाड़ियों ने बल्ले से विरोधी टीमों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं, गेंदबाजी में उनके पास सायका इशाक जैसा घातक गेंदबाज है।

डब्ल्यूपीएल 2023 अंक तालिका

इस टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है

मैग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक चार में से तीन मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स का रन रेट प्लस 23.38 है। तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश वॉरियर्स की टीम मौजूद है। यूपी ने चार में से दो मैच गंवाए हैं और दो जीते हैं। उनका रन रेट प्लस 0.015 है।

गुजरात जायंट्स और आरसीबी की टीमें अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। गुजरात की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच जीता है और वह दो अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उनका रन रेट माइनस 3.397 है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीता है और टीम महिला प्रीमियर लीग की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। उसका रन रेट माइनस 2.648 है।

मुंबई ने चौथी जीत दर्ज की

उत्तर प्रदेश वॉरियर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मुंबई की टीम को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे मुंबई ने 2 विकेट खोकर बड़ी आसानी से हासिल कर लिया. मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली और 33 गेंदों में 53 रन बनाए।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group