टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की सगाई | शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

106

दुनियाभर में मशहूर अमेरिकी पॉप सिंगर और गीतकार टेलर स्विफ्ट ने आखिरकार अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स से सगाई कर ली है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खास पल की तस्वीरें साझा कर फैंस को सरप्राइज दिया।

प्रपोजल की तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां

टेलर और ट्रैविस ने इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा करते हुए कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में ट्रैविस घुटनों पर बैठकर टेलर को प्रपोज करते दिखे, जबकि दूसरी तस्वीर में टेलर की अंगुली में पहनी गई हीरे की अंगूठी ने सभी का ध्यान खींचा।

इस खास मौके पर दोनों ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा:
“आपके अंग्रेजी शिक्षक और जिम शिक्षक शादी कर रहे हैं।”

कैसे शुरू हुई इनकी लव स्टोरी

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की मुलाकात 2023 में हुई थी, जब ट्रैविस टेलर के ‘एरास टूर’ कॉन्सर्ट में गए थे। वह उन्हें एक फ्रेंडशिप ब्रेसलेट देना चाहते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। बाद में उन्होंने अपने पॉडकास्ट में इसका ज़िक्र किया, जिससे टेलर को उनके बारे में पता चला और वहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई।

फैंस कर रहे हैं शादी का इंतजार

पिछले साल से दोनों को कई बार साथ देखा गया—कभी एनएफएल मैचों में, तो कभी टेलर के लाइव कॉन्सर्ट्स में। दोनों की नज़दीकियों ने पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी थी। अब जब उन्होंने सगाई की पुष्टि कर दी है, तो फैंस उनकी शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group