गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर सुरक्षा मुद्दों पर आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक - News On Radar India

गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर सुरक्षा मुद्दों पर आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा संबंधी पहली बैठक, आतंकवादी घटनाओं को लेकर चर्चा संभव

337

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा मुद्दों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल होंगे।गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर सुरक्षा मुद्दों पर आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठकसूत्रों के अनुसार, यह विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा मुद्दों पर आयोजित पहली बैठक होगी। बैठक में सेना के शीर्ष अधिकारी, अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और गृह मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर की वर्तमान सुरक्षा स्थिति और सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

गृह मंत्री अमित शाह 2025 के लिए सुरक्षा रोडमैप पर भी विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। जम्मू में नई सरकार के गठन के बाद आतंकी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। हाल ही में मध्य कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सात लोग मारे गए थे। इसके अतिरिक्त, कश्मीर में काम कर रहे बाहरी व्यक्तियों पर भी हमले हुए थे। बैठक में हाल की आतंकवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में ऐसे हमलों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की जा सकती है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group