पंजाब CM भगवंत मान का भाजपा पर हमला: आठ लाख राशन कार्ड रद्द करने का आरोप
News around you

पंजाब CM भगवंत मान का भाजपा पर हमला: आठ लाख राशन कार्ड रद्द करने का आरोप

बोले– 32 लाख लोग होंगे प्रभावित

चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर मान ने कहा, केंद्र सरकार पंजाब के लोगों से राशन और वोट दोनों छीनने की साजिश रच रही है……

117

Punjab CM Bhagwant Mann News BJP vs AAP Punjab Ration Card Cancelled Punjab Bhagwant Mann Slams BJP Punjab Ration Card Controversy Punjab Latest Political News BJP vs Punjab Governmentचंडीगढ़ (पंजाब): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में 8 लाख 2 हजार 493 राशन कार्ड रद्द करने का फैसला लिया है, जिससे सीधे तौर पर 32 लाख लोग प्रभावित होंगे।

मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा तय किया गया राशन कार्ड वेरिफिकेशन क्राइटेरिया गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक 1 करोड़ 29 लाख लाभार्थियों की वेरिफिकेशन पूरी कर ली है और बाकी कार्ड की जांच के लिए 6 महीने का समय मांगा गया है।

भाजपा पर डाटा चोरी का आरोप

सीएम ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में विशेष शिविरों के नाम पर लोगों का डाटा चोरी कर रही है। इस डाटा का दुरुपयोग कर बाद में वोट काटने की साजिश रची जा रही है। कई जिलों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं और सरकार इसकी जांच कर रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब पानी की कमी होती है तो हरियाणा और राजस्थान पानी के लिए शोर मचाते हैं। लेकिन जब हमारे जिले बाढ़ से डूबे हैं, तब कोई मुख्यमंत्री पानी नहीं मांग रहा।”

“भाजपा कर रही है वोट और राशन चोरी”

मान ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र के लोग अब वोट चोरी के साथ-साथ राशन चोरी भी करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पूरे देश का पेट भरता है और गेहूं की सबसे बड़ी आपूर्ति करता है। “जब तक मैं पंजाब का मुख्यमंत्री हूं, किसी भी राशन कार्ड धारक को भूखा नहीं रहने दूंगा। जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार अलग व्यवस्था करेगी।”

बाढ़ पीड़ित किसानों को मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों के किसानों के लिए विशेष गिरदावरी आदेश जारी किए गए हैं और उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मान ने हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भल्ला जी का जाना पंजाब और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group