पंजाब नैशनल बैंक-चंडीगढ़ ने पीजीआई में सफ़ाई कर्मियों को सर्दियों के लिए गर्म जैकेट भेंट की - News On Radar India

पंजाब नैशनल बैंक-चंडीगढ़ ने पीजीआई में सफ़ाई कर्मियों को सर्दियों के लिए गर्म जैकेट भेंट की

351

 चंडीगढ़:  पंजाब नैशनल बैंक (सैक्टर-17)  चंडीगढ़ स्थित अंचल कार्यालय द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व  (CSR) योजना के तहत अंचल प्रबंधक डॉ राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में पीजीआई चंडीगढ़ में 100 से अधिक सफ़ाई कर्मियों को सर्दियों के मौसम को देखते हुए जैकटें सप्रेम भेंट की गई।
इस अवसर पर चंडीगढ़ मंडल प्रमुख  संजीव सिंह,  सुनील कुमार (मुख्य प्रबंधक),  जतिंदर कुमार ( प्रेसिडेंट-एआईपीएनबीओए) तथा पीजीआई अधिकारी उपस्थित रहे।

अंचल प्रबंधक डॉ राजेश प्रसाद ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है और हमारा दायित्व है कि हम समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु कार्य करें। हमारे बैंक द्वारा समय समय पर सीएसआर गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। पीजीआई जैसे संस्थान में जहाँ प्रत्येक दिन हजारों मरीज आते हैं, ऐसे में सफ़ाई व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है। सफ़ाई कर्मी अपनी मेहनत और सेवा भाव से इस कार्य में जुटे हुए हैं, अतः हमारी ओर से इनकी सहायता करने का ये एक छोटा सा प्रयास है।

चंडीगढ़ मंडल प्रमुख  संजीव सिंह ने पीजीआई के अधिकारियों, अंचल प्रबंधक डॉ राजेश प्रसाद एवम् अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।   (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group