प्रधानमंत्री मोदी और अनुराग ठाकुर ने अंतरिम बजट को विकसित भारत लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में बताया
चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने कहा, ' इसमें देश के आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं'
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिम बजट को विकसित भारत लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में बताया । कल एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने निरंतरता के आत्म विश्वास से भरपूर बताया। 
प्रधानमंत्री ने इसे विकसित भारत के 4 स्तम्भों; गरीब, युवा, महिलाएं और किसान वर्ग को सशक्त करने की दिशा में एक बढ़ता कदम बताया।
बजट को उद्योग व्यापार के प्रतिनिधियों द्वारा सराहा गया ,वहीं विपक्ष ने इसे निराशाजनक और दिशाहीन कहा । चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान चरणजीत सिंह ने इसे ग्रोथ ओरिएंटेड कहा, क्योंकि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बजट में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। चंडीगढ़ के भाजपा मुखिया जतिंदर पाल मल्होत्रा ने टूरिज्म के लिए बेहतर बताया।
चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने कहा, ‘ इसमें देश के आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं |
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री एवम युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने 
आज पेश किए गए केंद्रीय अंतरिम बजट 2024 की सराहना करते हुए कहा की यह बजट हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में समावेशी विकास की अटूट गाथा का प्रतिबिंब है और यह अंतरिम बजट विकसित भारत लक्ष्य की सिद्धि में महत्वपूर्ण होने वाला है।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में बुनियादी ढांचे और नवाचार पर विशेष ध्यान देते हेतु आभार व्यक्त किया और कहा की “ये बजट एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला रखता है, जो ग़रीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य जरूरतमंद समूहों को सशक्त बनाएगा। प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में, उनके मार्गदर्शन में मोदी सरकार 2.0 का यह अंतरिम बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी और

हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला है। इस जन-जन के बजट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है”|
अनुराग ठाकुर ने कहा कि “पिछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी यात्रा को दर्शाते हुए, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतरिम बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ आजादी के 100वें वर्ष तक विकसित भारत के ब्लूप्रिंट को भी प्रस्तुत करता है।
प्रधानमंत्री जी ने पिछले दस वर्षों में भारत को विश्व के सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्रमुख
अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित किया है। इस बजट से भारत की विकास यात्रा को और बल मिलेगा”
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के समूचे आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु प्रतिबद्ध है। (Feature pic credit-Business Standard)
Comments are closed.