मोहाली पुलिस एनकाउंटर: कार लूट का आरोपी भूपिंदर सिंह घायल, गिरफ्तार - News On Radar India

मोहाली पुलिस एनकाउंटर: कार लूट का आरोपी भूपिंदर सिंह घायल, गिरफ्तार

127

मोहाली पुलिस एनकाउंटर में कार लूट का आरोपी भूपिंदर सिंह घायल और गिरफ्तारमोहाली : पंजाब में सोमवार दोपहर खरड़ सदर थाने के अंतर्गत पुलिस और कार लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी भूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जो आई-20 कार लूटने में शामिल था। यह मुठभेड़ तब हुई जब भूपिंदर बाइक पर सवार था और पुलिस को देख कर उसने गोलियां चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूपिंदर सिंह की पहचान लुधियाना के निवासी के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 अगस्त को लांडरा-सरहिंद रोड पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के कर्मचारियों से आई-20 कार लूटी थी। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि भूपिंदर सिंह आज पुलिस के घेराबंदी के दौरान पकड़ा गया।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक, पिस्टल और नशीला पदार्थ भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सभी चार आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

You might also like

Comments are closed.