Mohali News: छह-सात साल से भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार - News On Radar India
News around you

Mohali News: छह-सात साल से भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

321

मोहाली: पुलिस ने पिछले छह-सात साल से भगोड़ा चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि मोहाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देशों पर समाज विरोधी शरारती तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ फेज-11 गगनदीप सिंह को इस बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद भगोड़े को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ कालिया, निवासी झुग्गी नंबर-1505, अंब साहिब कॉलोनी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना फेज-11 में आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत वर्ष 2011 में केस दर्ज था और वह पिछले 6-7 साल से फरार था। पुलिस ने समय-समय पर छापेमारी की और सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group