MI के कप्तान ने किया ऐसा काम, माता-पिता के पास आने लगे फोन, मुश्किल से बची जान
हरमनप्रीत कौर ने 2017 वनडे वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी
इस धमाकेदार पारी के बाद घर में शादी के लिए फोन आने लगे.
नयी दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2023) में टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाली हरमनप्रीत कौर ने वनडे विश्व कप 2017 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों में नाबाद 171 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। इसमें 20 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस यादगार बल्लेबाजी के बाद घर में हरमनप्रीत के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। इसके लिए उन्हें अपने माता-पिता को काफी समझाना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में, हरमनप्रीत कौर ने 148.69 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हरमनप्रीत के मुताबिक इस पारी के बाद मेरे माता-पिता के पास मेरी शादी के लिए कई फोन आने लगे। मुझे कई लड़कों के फोटो भी दिखाए गए, लेकिन मेरा फोकस क्लियर था। एक इंटरव्यू में हरमनप्रीत ने बताया कि मेरे माता-पिता शादी की ख्वाहिश रखते हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए मुझ पर कभी दबाव नहीं डाला। माता-पिता हमेशा मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। शादी को लेकर पसंद से जुड़े सवाल पर हरमनप्रीत ने कहा कि मन जिससे मेल खाता है वही अच्छा है।
पतंगबाजी का था शौक
हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं। मुंबई ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की। पहले मैच में मुंबई ने गुजरात को 143 रनों के बड़े अंतर से हराया था। हरमनप्रीत कौर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 216.66 के स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए। इसमें 14 चौके शामिल थे। हरमनप्रीत प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
धोनी का मजाक उड़ाया, जड्डू को आया गुस्सा, गेंदबाज ने माही की बोलती बंद की
सेना में भर्ती होने का था सपना, पिता की जिद ने बनाया क्रिकेटर, अब करियर खत्म करने पर तुले रोहित के करीबी!
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत अपने स्कूल के दिनों से ही हॉकी और एथलेटिक्स में सक्रिय थीं। बाद में उनका मन क्रिकेट में इतना मशगूल हो गया कि उन्होंने हॉकी स्टिक को भी बैट में बदल दिया। हरमनप्रीत के मुताबिक उन्हें पतंगबाजी का भी काफी शौक था। हरमन ने मार्च 2009 में वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2014 में उन्होंने टेस्ट टीम में भी जगह बनाई।
Comments are closed.