HSGMC चुनाव: कुरुक्षेत्र के कुलदीप सिंह मुलतानी जीते, - News On Radar India

HSGMC चुनाव: कुरुक्षेत्र के कुलदीप सिंह मुलतानी जीते,

सिरसा से बलजीत सिंह दादूवाल हारे.....

पहली बार हुए HSGMC चुनाव में झींडा ग्रुप ने कई वार्डों में जीत दर्ज की….

188

हरियाणा : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (HSGMC) के चुनाव में कुरुक्षेत्र के वार्ड नंबर 11 से कुलदीप सिंह मुलतानी ने झींडा ग्रुप से जीत हासिल की। वहीं, सिरसा के वार्ड नंबर 35 से बलजीत सिंह दादूवाल को हार का सामना करना पड़ा, जहां एडवोकेट भाई विन्दर सिंह खालसा ने उन्हें 1771 वोटों से हराया।
चुनाव में 21 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। हरियाणा के 22 जिलों में कुल 390 बूथों पर लगभग 4 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कैथल, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद जैसे जिलों में कई दिलचस्प मुकाबले हुए, जिसमें हरमनप्रीत सिंह, कर्मजीत सालमखेड़ा और मेजर सिंह ने शानदार जीत हासिल की।
चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और मतदान प्रक्रिया में कुछ तकनीकी समस्याएं भी आईं, जैसे ईवीएम में खराबी और मतदान केंद्रों के स्थान पर मतदाताओं की नाराजगी।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group