Hina Khan ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच अबु धाबी में - News On Radar India

Hina Khan ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच अबु धाबी में

शेयर की खुशी की तस्वीरे...

हिना खान ने क्रिसमस वेकेशन पर नो-फिल्टर तस्वीरें शेयर की, फैंस को दिया दिलचस्प संदेश…

218

अबु धाबी : टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) के लिए 2024 का साल काफी मुश्किलों से भरा रहा। इस समय वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं, लेकिन बावजूद इसके, उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर सकारात्मकता बनाए रखी है। इन दिनों हिना खान अबु धाबी में अपनी क्रिसमस वेकेशन का आनंद ले रही हैं और अपनी यात्रा के दौरान अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।

हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिनमें वह बिना मेकअप के बिल्कुल नैचुरल लुक में नजर आईं। हिना की यह नो-फिल्टर फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आई, और वह इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हिना ने एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरी जान”, जबकि एक और फैंस के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने “मेरा सुकून” लिखा।

हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अबु धाबी के स्वादिष्ट खाने की तस्वीरें भी साझा की हैं। एक वीडियो में उन्होंने अपने पसंदीदा डेजर्ट का स्वाद लेते हुए दिखाया, जिसमें F.S लिखा था, जो देखने में जितना आकर्षक था, उतना ही स्वादिष्ट भी होगा।

इसके अलावा, हिना खान ने अबु धाबी में सैन्टा से भी मुलाकात की और इस खास पल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। वह ब्लू और व्हाइट आउटफिट में व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए बेहद प्यारी लग रही थीं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट किए, और कई लोगों ने उनके मजबूत आत्मविश्वास और मुस्कान की तारीफ की।

यहां तक कि एक फैंस ने लिखा, “तुम क्रिसमस की लाइट से ज्यादा चमक रही हो”, और हिना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मेरा सुकून”। कैंसर के बावजूद हिना खान का यह आत्मविश्वास और धैर्य फैंस के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुका है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group