Haryana: महिला आयोग की रेणू भाटिया ने दी लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर युवतियों को चेतावनी - News On Radar India
News around you

Haryana: महिला आयोग की रेणू भाटिया ने दी लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर युवतियों को चेतावनी

सोच-समझ कर बढ़ाएं दोस्ती का हाथ, सजग न रहने पर धोखा हो सकता है....

74

झज्जर/बहादुरगढ़, हरियाणा: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने युवतियों को लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि बिना सजगता और सोच-समझ के कदम उठाने पर युवतियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

रेणू भाटिया ने चेतावनी दी कि कई युवक बहला-फुसलाकर या शादी का झांसा देकर भोली-भाली लड़कियों का शोषण कर सकते हैं। इसलिए लिव-इन रिलेशनशिप में कदम रखने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करना आवश्यक है।

इस दौरान, झज्जर में वन स्टॉप सेंटर और महिला थाने का दौरा करते हुए भाटिया ने महिला थाने के रिकॉर्ड की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सोनीपत और रेवाड़ी से आए परिवारों की समस्याएं भी सुनी।

भाटिया ने युवतियों से कहा कि सजग न रहने पर उनके साथ धोखा होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सभी से अपील की कि रिश्तों में कदम रखने से पहले सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group