अश्विन का संन्यास: BGT के दौरान संन्यास लेने वाले क्रिकेटर्स, कुंबले-धोनी और अश्विन से जुड़ा ‘तीन’ का आंकड़ा
537 टेस्ट विकेट, 37 फाइफर्स, और 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड्स जैसे रिकॉर्ड के साथ, वह भारत के महान स्पिनर रहे
ब्रिस्बेन: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। यह संन्यास उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट के खत्म होने के बाद लिया। अश्विन के संन्यास के साथ ही वह उन क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में संन्यास लिया। इनमें अश्विन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ और दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा, अनिल कुंबले और सौरव गांगुली ने भारत में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि, कुंबले, धोनी और अश्विन से जुड़ा एक संयोग है, कि तीनों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीसरे टेस्ट के बाद ही संन्यास लिया।
अश्विन ने अपने शानदार करियर के चरम पर संन्यास लेने का फैसला किया। 537 टेस्ट विकेट, 37 फाइफर्स, और 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड्स जैसे रिकॉर्ड के साथ, वह भारत के महान स्पिनर रहे। उनके संन्यास का समय एक रहस्य बना हुआ है, लेकिन यह निश्चित रूप से उनके करियर का एक ऐतिहासिक पल रहेगा।
2014 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, जब वह कप्तान थे। चोट के कारण उन्होंने आराम का फैसला लिया और मेलबर्न टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा की।
राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने भी 2012 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा। दोनों के संन्यास ने भारतीय क्रिकेट को गहरा असर डाला।
कुंबले और गांगुली ने 2008 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा। कुंबले ने दिल्ली में और गांगुली ने नागपुर में आखिरी टेस्ट खेला था।
Comments are closed.