Dhanashree Verma का नया तंज? ‘Rise and Fall’ प्रोमो में युजवेंद्र चहल से
News around you

Dhanashree Verma का नया तंज? ‘Rise and Fall’ प्रोमो में युजवेंद्र चहल से जुड़ा कमेंट वायरल

10

डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘Rise and Fall’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें उनकी एक लाइन ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। फैंस का मानना है कि यह कमेंट सीधे-सीधे उनके एक्स-हसबैंड और टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल पर तंज है।

प्रोमो में क्या कहा धनश्री ने?

शो के प्रोमो में धनश्री वर्मा कहती नजर आती हैं- “क्वीन को स्टार बनने की जरूरत नहीं है, इंटरव्यू लेने वालों की लाइन पहले से लगी है। और वैसे भी, पेंटहाउस के सारे स्पोर्ट्स चैनल्स मैंने बंद कर दिए हैं।”

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने इसे चहल से जोड़ दिया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यह क्लिप वायरल हो गई और लोग मीम्स बनाने लगे। कई यूजर्स का कहना है कि “स्पोर्ट्स चैनल” वाला डायलॉग चहल पर सीधा इशारा है।

धनश्री और चहल का रिश्ता

धनश्री और युजवेंद्र चहल की शादी 2020 में हुई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था, लेकिन रिश्तों में दरार की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 में दोनों अलग हो गए और मार्च 2025 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। सेटलमेंट में धनश्री को लगभग 4.75 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी मिले थे। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

शो ‘Rise and Fall’ से नई पारी

धनश्री अब रियलिटी शो Rise and Fall में नज़र आएंगी, जिसे अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। शो में सेलेब्रिटीज को पेंटहाउस और बेसमेंट जैसी दो अलग-अलग दुनियाओं में बांटा गया है। शो का यह प्रोमो सामने आते ही धनश्री एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group