साइन टू वॉर 2026: सिद्धू लौटे धमाकेदार - News On Radar India

साइन टू वॉर 2026: सिद्धू लौटे धमाकेदार

पोस्टर ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका…..

158

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके बहुचर्चित वर्ल्ड टूर ‘Sign to War 2026’ का पोस्टर जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, फैंस के बीच खलबली मच गई। पोस्टर में सिद्धू मूसेवाला का वही रौबदार लुक, वही बेजोड़ अंदाज, और बैकग्राउंड में जलते हुए शब्द – ‘Sign to War 2026’ – ने दर्शकों के दिलों में तूफान ला दिया।

हालांकि, अभी तक इस वर्ल्ड टूर का स्थान और तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर से इतना तो तय है कि यह टूर ग्लोबल लेवल पर आयोजित किया जाएगा। यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और दुबई जैसे प्रमुख देशों में शो होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

सिद्धू मूसेवाला, जिनकी लोकप्रियता न सिर्फ पंजाब बल्कि दुनियाभर में फैली हुई है, अक्सर अपने गानों और बोल्ड स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। ‘साइन टू वॉर 2026’ उनके पिछले टूर से काफी अलग नजर आ रहा है। जहां पहले टूर म्यूजिक और मनोरंजन पर फोकस करते थे, वहीं इस बार का थीम कहीं अधिक पॉलिटिकल और रिवॉल्यूशनरी दिख रहा है।

पोस्टर के रिलीज होते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #SignToWar2026 ट्रेंड करने लगा। हजारों फैंस ने अपने-अपने तरीके से सिद्धू को सपोर्ट किया और इस टूर की डिमांड बढ़ती जा रही है। कुछ फैंस ने तो टिकट बुकिंग की तारीख पूछना भी शुरू कर दिया है।

हालांकि, अभी तक सिद्धू मूसेवाला या उनकी टीम की ओर से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। लेकिन फैंस को पूरी उम्मीद है कि जल्द ही डिटेल्ड शेड्यूल और बुकिंग से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी।

सिद्धू मूसेवाला का यह टूर उनके फैंस के लिए न सिर्फ एक म्यूजिक इवेंट है, बल्कि उनके आइडियोलॉजी और आवाज को फिर से दुनिया के सामने लाने का एक जरिया भी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group