आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर फिसली! - News On Radar India

आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर फिसली!

विक्रांत-शनाया की रोमांटिक फिल्म का कलेक्शन दूसरे दिन भी बेहद कमजोर……

139

नई दिल्ली : मैसी और शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर वो जादू नहीं चला पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म को शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था, लेकिन पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

जहां पहले दिन फिल्म ने केवल ₹1.10 करोड़ का बिजनेस किया, वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को मामूली बढ़त के साथ इसका कलेक्शन लगभग ₹1.45 करोड़ रहा। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में कुल ₹2.55 करोड़ का कारोबार किया है, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए बेहद कमजोर आंकड़ा है।

फिल्म की कहानी एक इमोशनल लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें पुराने ज़माने की शायरी और संवादों की झलक है। हालांकि दर्शकों को यह प्रस्तुति कुछ खास नहीं भा रही है।

शनाया कपूर की यह डेब्यू फिल्म है और विक्रांत मैसी का प्रदर्शन हमेशा की तरह प्रभावी रहा है, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और धीमी गति वाली कहानी ने दर्शकों की रुचि को बांध नहीं पाया।

क्रिटिक्स ने भी फिल्म को औसत से कम रेटिंग दी है। ज्यादातर समीक्षकों का मानना है कि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक तो खूबसूरत हैं, लेकिन स्क्रिप्ट कमजोर है।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इसकी पुरानी शैली वाली रोमांटिक टोन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे बोरिंग और आउटडेटेड बता रहे हैं।

अगर रविवार को भी कलेक्शन में खास उछाल नहीं आता, तो यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से बाहर होती नजर आ सकती है। अब यह देखना होगा कि क्या फिल्म अपने माउथ पब्लिसिटी या किसी पॉजिटिव टर्न से उबर पाती है या नहीं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group