राधिका के को-एक्टर ने तोड़ी चुप्पी! - News On Radar India

राधिका के को-एक्टर ने तोड़ी चुप्पी!

इनामुल ने कहा– हिंदू-मुस्लिम एंगल बेवजह जोड़ा जा रहा, रिश्तों को लेकर उठे सवाल….

159

गुरुग्राम टेनिस प्लेयर राधिका से जुड़े विवाद के बीच उनके को-एक्टर इनामुल हक़ एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब इनामुल को अपने रिश्तों और सोशल मीडिया पर फैल रहे विवादित नैरेटिव को लेकर सफाई देनी पड़ी है।

इनामुल ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि उन्हें और राधिका को जानबूझकर एक हिंदू-मुस्लिम एंगल में घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा, “ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पेशेवर रिश्ते को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। हमारा काम लोगों को जोड़ने का होता है, तोड़ने का नहीं।”

गौरतलब है कि बीते दिनों एक वायरल रील के बाद राधिका की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इस हत्या को धार्मिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए इनामुल के साथ राधिका के संबंधों पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए।

इनामुल ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि उनका और राधिका का रिश्ता केवल प्रोफेशनल फ्रेंडशिप तक सीमित था। “हमने साथ में सिर्फ एक प्रोजेक्ट किया था, और उस दौरान अच्छी ट्यूनिंग बनी। पर इसका मतलब यह नहीं कि हम निजी जीवन में भी करीब थे,” उन्होंने कहा।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धार्मिक ध्रुवीकरण के गंभीर मुद्दे को उजागर कर दिया है। इनामुल ने अपील की कि किसी की मौत को राजनीतिक या धार्मिक रंग न दिया जाए, बल्कि असली गुनहगार को पकड़ने और न्याय दिलाने पर ध्यान दिया जाए।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब यह देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों के पीछे किसका हाथ है। इनामुल ने अंत में कहा, “हम कलाकार हैं, हमें नफरत नहीं, इंसानियत चाहिए।”

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group