पंजाब में बस सेवा ठप – यात्रियों की परेशानी बढ़ी..

पंजाब में बस बंद! यात्रियों की मुसीबत शुरू

PRTC और रोडवेज कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल, दिल्ली-हरियाणा रूट पर सफर ठप….

159

पंजाब : में सोमवार से शुरू हुई रोडवेज और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल ने आम यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। यह हड़ताल पूरे 3 दिन चलेगी, जिसके दौरान प्रदेश भर की 3000 से ज्यादा सरकारी बसें सड़कों से नदारद रहेंगी। खासकर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल की वजह से बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिससे किराया भी दोगुना हो गया है। कई यात्रियों ने तो यात्रा स्थगित कर दी क्योंकि उन्हें कोई वैकल्पिक साधन नहीं मिला।

PRTC और रोडवेज कर्मचारियों की संयुक्त मांगों में निजीकरण पर रोक, लंबित वेतन भुगतान, रिटायरमेंट लाभ और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार बार-बार वादे कर पीछे हट जाती है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। हड़ताल की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक पहल नहीं की गई।

पंजाब के परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ प्राइवेट ऑपरेटरों से संपर्क किया है, लेकिन उतनी बसें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं जितनी ज़रूरत थी। हड़ताल के चलते प्रदेश के अंदरुनी रूट तो प्रभावित हुए ही हैं, साथ ही अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी ठप पड़ गई हैं। दिल्ली और हरियाणा के लिए बसें ना चलने से रोजाना अप-डाउन करने वाले कर्मचारी, छात्र और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

हड़ताल के पहले ही दिन इसका असर पूरे राज्य में दिखने लगा है। कहीं सड़कों पर बसें खड़ी हैं तो कहीं खाली बस स्टैंड यात्रियों से भर गए हैं। आम जनता की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द यूनियनों से बातचीत कर हल निकाले ताकि लोगों की आवाजाही बहाल हो सके।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group