भारत में फिर बजेंगे 'Suno Chanda' के सुर - News On Radar India

भारत में फिर बजेंगे ‘Suno Chanda’ के सुर

पाकिस्तानी सीरियल्स को यूट्यूब पर दोबारा मिली एंट्री, दर्शकों में खुशी की लहर

124

नई दिल्ली : कुछ समय पहले आतंकवादी घटनाओं के बाद भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया था, जिससे भारतीय दर्शकों को ‘Suno Chanda’, ‘Mere Humsafar’, ‘Humsafar’ जैसे लोकप्रिय पाकिस्तानी ड्रामों को देखने में कठिनाई हो रही थी। लेकिन अब एक बार फिर इन सीरियल्स को यूट्यूब पर भारत में देखना संभव हो गया है, जिससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज चैनलों को ब्लॉक किया था, जिसमें Dawn News, Samaa TV, ARY News, Geo News जैसे बड़े चैनल शामिल थे। इसके चलते उनके साथ जुड़े कुछ एंटरटेनमेंट कंटेंट भी भारतीय दर्शकों की पहुंच से बाहर हो गए थे। हालांकि अब देखा जा रहा है कि कुछ चुनिंदा पाकिस्तानी सीरियल्स और सेलेब्रिटी चैनल्स भारत में दोबारा दिखने लगे हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि मनोरंजन से जुड़ी सामग्री पर सरकार ने कुछ हद तक नरमी दिखाई है।

सीरियल ‘Suno Chanda’ और ‘Mere Humsafar’ भारतीय युवाओं और महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इनकी पटकथा, अदाकारी और भावनात्मक संवादों ने भारतीय दिलों में खास जगह बनाई थी। खासतौर पर रमजान के दौरान ‘Suno Chanda’ की मांग हर साल बनी रहती है। भारतीय दर्शकों ने ट्विटर और यूट्यूब कमेंट्स में अपनी खुशी जताई है और लिखा है कि यह कदम कलात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा। हालांकि अब तक सरकार या यूट्यूब की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस इन शोज़ को फिर से यूट्यूब पर लाइव देखकर बेहद रोमांचित हैं।

जानकारों का कहना है कि भले ही सरकार सुरक्षा के लिहाज से सख्त कदम उठाती है, लेकिन मनोरंजन और संस्कृति को अलग रखा जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को रचनात्मक कंटेंट देखने से वंचित न किया जाए।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group