Did ‘Sardaar Ji 3’ Outdo Salman and Ranbir in Pakistan

क्या ‘सरदारजी 3’ ने पाकिस्तान में सलमान-रणबीर को भी पीछे छोड़ा

भारत में बैन के बावजूद पाकिस्तान में दिलजीत-हानिया की फिल्म तोड़ रही रिकॉर्ड, सलमान और रणबीर की फिल्मों को पछाड़ा…..

172

लाहौर : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदारजी 3’ इन दिनों पाकिस्तान में धूम मचा रही है। भले ही भारत में यह फिल्म बैन का सामना कर रही हो, लेकिन पाकिस्तान के सिनेमाघरों में यह रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म ने पाकिस्तान में सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स की कई फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं, जिनकी लोकप्रियता पाकिस्तान में पहले से ही काफी ज़्यादा है। फिल्म के कंटेंट, म्यूजिक और दिलजीत-हानिया की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज़ है। सिनेमाघरों में हाउसफुल शोज़ का सिलसिला जारी है और कई जगह अतिरिक्त शोज़ भी लगाए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सरदारजी 3’ ने कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में ओपनिंग वीकेंड में 5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो हाल ही में रिलीज़ हुई सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ और रणबीर कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से कहीं अधिक है।

दूसरी ओर, भारत में इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर विवाद बना हुआ है। कुछ संगठनों ने इसके कंटेंट पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते फिल्म को कुछ राज्यों में बैन कर दिया गया है। हालांकि दिलजीत दोसांझ ने एक इंटरव्यू में कहा कि “कला की कोई सीमा नहीं होती। अगर भारत में नहीं तो और कहीं भी फिल्म देखने वाले मिल ही जाते हैं।”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए— कुछ दिलजीत के सपोर्ट में हैं, तो कुछ इसे देशभक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में दर्शकों के लिए यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक कल्चरल कनेक्शन बन गई है।

अब देखना होगा कि क्या ‘सरदारजी 3’ आने वाले दिनों में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म बन पाती है या नहीं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group