सरदार जी-3 पर दिलजीत दोसांझ की पहली प्रतिक्रिया

सरदार जी-3 पर दिलजीत की प्रतिक्रिया

विवाद पर बोले- शूटिंग के वक्त सब सामान्य था….

169

जालंधर : पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म *‘सरदार जी 3’* इन दिनों एक विवाद के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग नाराजगी जता रहे हैं। इस पूरे विवाद पर अब पहली बार दिलजीत दोसांझ का बयान सामने आया है।

दिलजीत ने साफ कहा है कि जब फिल्म की शूटिंग की गई थी, तब ऐसा कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा, “फिल्म को लेकर जो भी बातें हो रही हैं, वे अब हो रही हैं। जब हमने ये फिल्म बनाई, उस वक्त सब कुछ सामान्य था। मैं खुद भी इस फिल्म का हिस्सा हूं और मुझे इस पर गर्व है।”

दिलजीत ने आगे कहा कि फिल्म को भारत में रिलीज करने या न करने का फैसला उनका नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर्स का होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को विदेश में रिलीज करना एक रणनीतिक फैसला था और इसका मकसद वहां की पंजाबी डायस्पोरा को टारगेट करना है।

उन्होंने आलोचना करने वालों से यह भी अपील की कि वे बिना पूरी जानकारी के किसी कलाकार या फिल्म को गलत न ठहराएं। दिलजीत ने कहा, “मैं हमेशा अपनी कला के ज़रिए लोगों को जोड़ने की कोशिश करता हूं। मेरा मकसद कभी भी किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं रहा।”

फिल्म के दो गाने पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं और उन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, विवाद के बावजूद ‘सरदार जी 3’ को लेकर विदेशों में काफी उत्साह है और पहले दिन के कई शो हाउसफुल हैं।

अब देखना होगा कि भारत में इस फिल्म को लेकर क्या रुख अपनाया जाता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है, कुछ लोग दिलजीत के समर्थन में सामने आए हैं तो कुछ अब भी विरोध जता रहे हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group