हरियाणा में खुलेंगे दो ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

हरियाणा में खुलेंगे दो ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

गृह मंत्री अनिल विज बोले- ट्रांसपोर्ट सिस्टम को करना होगा मजबूत, इजरायली तकनीक सराहनीय…..

128

हरियाणा : में ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से दो नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने एक कार्यक्रम के दौरान दी उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार गंभीर प्रयास कर रही है इन नए ट्रेनिंग सेंटरों से युवाओं को तकनीकी जानकारी मिलेगी और उन्हें प्रशिक्षित ड्राइवरों की तरह तैयार किया जाएगा जिससे सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी

अनिल विज ने बताया कि ये ट्रेनिंग सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे जहां न केवल ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी बल्कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी जाएगी उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ड्राइवरों को केवल वाहन चलाना ही नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा के सभी पहलुओं को भी अच्छे से समझाया जाए

कार्यक्रम के दौरान विज ने भारत और इजराइल के बीच रक्षा तकनीक के आदान-प्रदान पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि इजराइल की युद्ध तकनीक बहुत उन्नत है और हमें उनके अनुभव से सीख लेकर अपने सिस्टम को और मजबूत करना चाहिए उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ड्राइविंग के क्षेत्र में भी अगर हम उन्नत तकनीकों को अपनाएं तो सड़क पर होने वाले हादसों में बड़ा अंतर लाया जा सकता है

हरियाणा सरकार का यह कदम न केवल ट्रांसपोर्ट सेक्टर को सुधारने की दिशा में है बल्कि यह युवाओं को रोजगार से भी जोड़ने में मदद करेगा क्योंकि ट्रेंड ड्राइवरों की मांग लगातार बढ़ रही है इसके अलावा विज ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ड्राइविंग टेस्ट को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में भी काम कर रही है जिससे लाइसेंस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को रोका जा सके

इस पहल से राज्य के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को एक नई दिशा मिलेगी और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group