डॉन 3 में कृति सेनन की हुई एंट्री

डॉन 3 में कृति सेनन की हुई एंट्री

कियारा की जगह कृति बनीं ‘लेडी डॉन’, रिएक्शन वीडियो वायरल…..

156

नई दिल्ली : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह हैं अभिनेत्री कृति सेनन जो अब फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं और उन्होंने कियारा आडवाणी को रिप्लेस किया है सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्माताओं ने कहानी की मांग और किरदार की गहराई को ध्यान में रखते हुए कृति सेनन को कास्ट करने का फैसला लिया है इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है

कृति सेनन का एक वीडियो भी इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी उन्हें ‘लेडी डॉन’ कहकर पुकारते हैं और इस पर उनका रिएक्शन बेहद दिलचस्प है उन्होंने हंसते हुए कहा कि अभी तो कुछ नहीं बोल सकती बस इंतजार कीजिए कृति का यह अंदाज़ उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है

कियारा आडवाणी के इस फिल्म से बाहर होने की खबरें कुछ समय से चर्चा में थीं लेकिन अब कृति की आधिकारिक एंट्री के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया है फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कृति सेनन के व्यक्तित्व और अभिनय की गंभीरता इस भूमिका के लिए उपयुक्त है और वह नए डॉन फ्रैंचाइज़ को एक नया मुकाम देंगी

कृति सेनन ने बीते वर्षों में खुद को एक बहुपरतीभाशाली अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है और अब ‘डॉन 3’ जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में उनकी मौजूदगी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं रणवीर सिंह पहले ही ‘डॉन’ के किरदार में घोषित हो चुके हैं और अब कृति सेनन के साथ उनकी जोड़ी देखना दिलचस्प होगा

‘डॉन 3’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है और फिल्म 2026 में रिलीज़ हो सकती है फैंस बेसब्री से इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री और धमाकेदार एक्शन सीन्स का इंतजार कर रहे हैं

 

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group