सुशांत की पुण्यतिथि पर अभिषेक कपूर भावुक - News On Radar India

सुशांत की पुण्यतिथि पर अभिषेक कपूर भावुक

निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा- “तुम्हारे निधन से स्तब्ध था… हमेशा तुम्हारा सबसे बड़ा फैन रहूंगा…..

166

नई दिल्ली : 14 जून 2025 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पांचवी पुण्यतिथि पर एक बार फिर उनके चाहने वालों की आंखें नम हो गईं। इस खास मौके पर उन्हें याद करते हुए कई फिल्मी सितारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। लेकिन सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाला संदेश निर्देशक अभिषेक कपूर का रहा, जिन्होंने सुशांत को अपनी पहली फिल्म ‘काय पो छे!’ में लॉन्च किया था।

अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, “तुम्हारे निधन से स्तब्ध था… अब भी यकीन नहीं होता कि तुम हमारे बीच नहीं हो। मैं हमेशा तुम्हारा सबसे बड़ा फैन रहूंगा।” उन्होंने आगे लिखा कि सुशांत का जुनून, समर्पण और आत्मा से जुड़ा अभिनय उन्हें हमेशा खास बनाता है।

सुशांत की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके लाखों फैंस ने भी उन्हें याद किया। देशभर में उनके पुराने वीडियो, इंटरव्यू और फिल्मों के सीन वायरल हो रहे हैं। खासतौर पर ‘छिछोरे’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘काय पो छे!’ जैसी फिल्मों को लोग एक बार फिर देखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सुशांत न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक वैज्ञानिक सोच रखने वाले, खगोलशास्त्र के शौकीन और समाज के लिए सोचने वाले इंसान भी थे। उनकी अकाल मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया था और अब भी उनके जाने का दर्द फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दिलों में ताज़ा है।

अभिषेक कपूर, जो सुशांत के करीबी दोस्तों में गिने जाते हैं, पहले भी कई बार उनकी याद में भावुक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत जैसा कलाकार बार-बार जन्म नहीं लेता और उन्होंने इंडस्ट्री को जो कुछ दिया, वह आज भी प्रेरणादायक है।

आज जब सुशांत हमारे बीच नहीं हैं, तब भी उनकी स्मृति, उनके विचार और उनका काम उन्हें अमर बनाए हुए हैं। उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group