क्या मनीष तिवारी ने पाकिस्तान की पोल खोली..?

क्या मनीष तिवारी ने पाकिस्तान की पोल खोली?

इथियोपिया में बोले सांसद, पाक को बताया कायर, चंडीगढ़ को देशभक्ति का प्रतीक कहा।……

161

चंडीगढ़ : कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने इथियोपिया में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को कायर देश करार देते हुए भारत के खिलाफ उसके झूठे प्रचार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने वहां मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद और झूठी कहानियों के जरिए दुनिया को भ्रमित करने की कोशिश करता है लेकिन अब समय आ गया है कि हर भारतीय विदेश में रहकर सच्चाई को सामने लाए और भारत की असल छवि को वैश्विक मंच पर उजागर करे। मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि भारत एक शांतिप्रिय लेकिन साहसी देश है जो हर चुनौती का डटकर मुकाबला करना जानता है।

अपने संबोधन में मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ की भी विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि देशभक्ति की भावना का केंद्र है जहां हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश की सेवा का संकल्प है। उन्होंने चंडीगढ़ के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आगे आकर देश की प्रतिष्ठा को ऊंचा करने में योगदान दें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सशक्त छवि को प्रस्थापित करें।

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए तिवारी ने यह भी कहा कि जब भी भारत ने शांति का हाथ बढ़ाया है पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। ऐसे देश से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती जो खुद आतंकवाद का पोषक हो और झूठ को ही अपनी कूटनीति का हिस्सा बना चुका हो। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति अब मजबूत और आत्मविश्वास से भरी है और हर भारतीय को विदेशों में भारत की सकारात्मक तस्वीर पेश करनी चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय समुदाय को भारत के विकास, सांस्कृतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक ताकत के बारे में बताया और अपील की कि वे भी भारत के ब्रांड एंबेसडर बनें। उनका यह भाषण भारतीय समुदाय में जोश भर गया और सभी ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group