पंजाब में होली की धूम, सरहद से चंडीगढ़ तक जश्न..

पंजाब में होली की धूम, सरहद से चंडीगढ़ तक गुलाल की बौछार

तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सीएम ने टेका माथा, पुलिस अलर्ट पर…..

257

पंजाब : में होली का जश्न पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सरहद से लेकर चंडीगढ़ तक रंगों की बहार है, हर गली और मोहल्ले में गुलाल उड़ रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
पंजाब के विभिन्न जिलों में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में रौनक बनी हुई है, और लोग आपसी भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हैं। वहीं, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला जैसे बड़े शहरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस बार होली पर धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक गुरुद्वारों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आनंदपुर साहिब में होली से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां हजारों श्रद्धालु पहुंचे। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री ने संगत के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेका और राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की।

पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। राज्यभर में होली के जुलूस और सार्वजनिक आयोजनों की निगरानी की जा रही है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है, जबकि सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ भी मुस्तैद है।

बच्चों और युवाओं में होली को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सड़कों पर रंगों से सजे लोग एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दे रहे हैं। होली की मस्ती में डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे होली को सौहार्द और प्रेम से मनाएं और अफवाहों से बचें।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group