टॉयलेट में मिला ऐसा नोट, न्यूयॉर्क जा रहा विमान वापस लौटा मुंबई.. - News On Radar India

टॉयलेट में मिला ऐसा नोट, न्यूयॉर्क जा रहा विमान वापस लौटा मुंबई..

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे विमान में टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को वापस मुंबई लौटाया गया…

211

मुंबई : से न्यूयॉर्क जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट हवा में थी, इसी दौरान टॉयलेट में बम होने की धमकी का नोट मिला। अधिकारियों ने बताया कि इस धमकी के बाद फ्लाइट को मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लाया गया। इस फ्लाइट में 320 से ज्यादा लोग सवार थे। बाद में इसकी मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जांच की गई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक यात्री को शौचालय के अंदर ‘फ्लाइट में बम है’ लिखा हुआ एक नोट मिला। उसको देखते ही वो परेशान हो गया और जल्दी से इसकी सूचना क्रू को दी। इसके बाद फ्लाइट की छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की गई

एयरलाइन और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नोट किसने और किस मकसद से रखा था। यात्रियों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो, इसके लिए सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

इस घटना के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट के दोबारा रवाना होने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group