ऑस्ट्रेलियाई लड़की ने भारत को लेकर कही ऐसी बात, गर्व होगा..

ऑस्ट्रेलियाई लड़की ने भारत को लेकर कही ऐसी बात, गर्व होगा!

ऑस्ट्रेलियाई कंटेंट क्रिएटर बेक मैककॉल ने भारत की अपनी सोलो ट्रिप को शानदार अनुभव बताया। जानिए, किन तीन चीजों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया।…..

207

ऑस्ट्रेलियाई :-  24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई कंटेंट क्रिएटर बेक मैककॉल ने अपनी भारत यात्रा को लेकर जो खुलासे किए हैं, उन्हें सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। मैककॉल, जो कि एक सोलो ट्रैवलर हैं, ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारत की तीन चीजों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए अपने वीडियो में मैककॉल ने कहा कि जब वह भारत आई थीं, तो उन्हें पहले से कई तरह की चेतावनियां दी गई थीं। सबसे पहली बात जो उन्हें बताई गई थी, वह यह कि भारत महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। लेकिन उन्होंने बताया कि यहां पहुंचने के बाद उन्हें पूरा दिन पूरी तरह सुरक्षित महसूस हुआ। हालांकि, रात के समय थोड़ा असहजता महसूस हुई, लेकिन कुल मिलाकर उनका अनुभव बेहद सकारात्मक रहा।

दूसरी चीज जिसने उन्हें चौंकाया, वह था भारतीय भोजन। उन्हें पहले से आगाह किया गया था कि भारतीय खाना खाने से उन्हें फूड पॉइजनिंग हो सकती है। लेकिन भारत आकर उन्होंने पाया कि यहां का खाना न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि वेजिटेरियन ऑप्शन्स भी बेहद लाजवाब हैं। उन्होंने खासतौर पर भारतीय व्यंजनों की तारीफ करते हुए कहा कि वह इनका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगी।

तीसरी और सबसे बड़ी चीज जिसने मैककॉल को हैरान किया, वह था भारत का गौरवशाली इतिहास। उन्होंने कहा कि वह भारत की प्राचीन विरासत के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं, लेकिन यहां के ऐतिहासिक स्थल और संस्कृति ने उन्हें बेहद प्रभावित किया।

मैककॉल ने अपनी भारत यात्रा को यादगार बताते हुए कहा कि वह दोबारा यहां आना चाहेंगी। उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और भारतीय लोग इस पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group