निर्देशक और निर्माता मोहित कपूर ने गाना 'शगना दी रात' रिलीज किया - News On Radar India

निर्देशक और निर्माता मोहित कपूर ने गाना ‘शगना दी रात’ रिलीज किया

206

चंडीगढ़: फैशन निर्देशक और निर्माता मोहित कपूर ने व्हाइट हिल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर गायिका शिवांगी भ्याना का सिंगल ट्रैक ‘शगना दी रात’ को प्रैस कॉन्फ्रेंस करके रिलीज किया गया। जिसे शिवांगी भ्याना ने गाया है और इसमें मनीष राणा और ईशा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस गीत को निर्देशक और निर्माता मोहित कपूर ने तैयार किया है। यह गाना रीजेंटा सेंट्रल सिटी विलास पैलेस अंबाला में फिल्माया गया है।
‘शगना दी रात’ एक म्यूज़िकल जर्नी है जो अपने शानदार गायन और मनोरम धुनों से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। यह गीत बड़े प्रेम से शादी का उत्सव मनाता है, जिसमें पारंपरिक और नए संगीत तत्वों का सुंदर मिश्रण है। इस गाने को अपनी आवाज़ देने वाले शिवांगी भ्याना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा “मैं ‘शगना दी रात’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ। इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना खुशी की बात है।”
‘शगना दी रात’ गाने को रिलीज करने के लिए निर्देशक और निर्माता मोहित कपूर, गायिका शिवांगी भ्याना गीत में मुख्य भूमिका निभा रहे मनीष राणा और ईशा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। यह गाना शादी के समय के कल्चर को उजागर करता है। गाना शादी के समय होने वाले शगनों पर फिल्माया गया है। यह सदाबहार गीत शादी समारोह में अपनी अलग छाप छोड़ेगा। इतना ही नहीं ब्लकि आने वाले समय में शादी समारोह में ‘शगना दी रात’ गीत सबसे ज्यादा प्रचलित गीतों में से एक होगा।
इसके बाद अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी साझा करते हुए फैशन निर्देशक और निर्माता मोहित कपूर ने बताया कि, उनके पास काम की भरमार है। उन्होंने ‘शगना दी रात’ की शूटिंग पूरी करने के साथ-साथ हाल ही में बाकू, अजरबैजान, कजाकिस्तान, मलेशिया, मॉरीशस मालदीव्स, दुबई, श्रीलंका के आश्चर्यजनक स्थान पर पांच संगीत वीडियो की शूटिंग भी पूरी की है। वहां शूटिंग करना उनके लिए एक अविश्वसनीय अनुभव था और उन्होंने वहां हर पल का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने मनीष राणा के इलावा भी कई प्रतिभाशाली कलाकार जैसे रोहित चंदेल, गौतम विग, शिवम खजुरिया और सोनिया बंसल के साथ बैक-टू-बैक गानों का निर्देशन और निर्माण किया है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि वो तीन नए चेहरों – प्रीत दत्ता, उर्मिता घोष और दीपक सिन्हा को पेश करने के लिए उत्साहित हैं – जिन्हें वह जल्द ही लॉन्च करेंगे। वीडियो संगीत दर्शकों को रोमांस और प्यार की दुनिया में ले जाता है, जिसमें प्रेम त्रिकोण और गलतफहमी जैसे तत्वों के साथ कई कहानियां दिखाई जाती हैं।
मोहित कपूर ने बताया कि, “भारतीय स्पर्श के साथ यह एक पूर्ण बॉलीवुड अनुभव है। ये सभी प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब हैं और हम इन्हें ऑन एयर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। हमें विश्वास है कि हमारे वीडियो सॉन्ग इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट करेंगे। कई गायकों द्वारा गाए गए गानों के साथ, हमें उम्मीद है कि दर्शक प्यार और रोमांस का आनंद लेंगे और उन्हें ट्रेंड सेट करने में मदद करेंगे। कुछ दृश्यों के लिए बर्फ और ठंड के मौसम का सामना करते हुए बाकू में विभिन्न स्थानों पर शूटिंग की गई है और टीम में हर कोई अविश्वसनीय रूप से सहयोगी था। हमारा मानना है कि सही कास्टिंग और बेहतरीन लोकेशन के साथ अच्छे म्यूज़िक वीडियो कमाल कर सकते हैं।”  (युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group