विजिट दुबई ने भारतीय डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर दुबई-प्रेरित कैप्सूल कलेक्शन पेश किया - News On Radar India

विजिट दुबई ने भारतीय डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर दुबई-प्रेरित कैप्सूल कलेक्शन पेश किया

335

चंडीगढ़: विजिट दुबई ने प्रसिद्ध भारतीय डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के साथ साझेदारी की है और एक अनूठा कैप्सूल कलेक्शन पेश किया है, जो भारत और दुबई के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव मनाता है। यह स्पेशल कलेक्शन 15 फरवरी को मुंबई के काला घोड़ा स्थित गौरव गुप्ता के फ्लैगशिप स्टोर में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया।

यह साझेदारी भारत और दुबई के बीच एक मजबूत सांस्कृतिक पुल का काम करती है, जो फैशन के जरिए साझा विरासत और रचनात्मकता को उजागर करती है। इस कलेक्शन में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा मिश्रण है, जिसमें दुबई की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, भव्य वास्तुकला, आधुनिक डिज़ाइन और गतिशीलता से प्रेरणा ली गई है।

दुबई भारतीय डिज़ाइनरों और फैशन प्रेमियों के लिए हमेशा से दूसरा घर रहा है। इस साझेदारी के जरिए दुबई न केवल वैश्विक फैशन मानचित्र पर अपनी जगह मजबूत कर रहा है, बल्कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सीमा-पार सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शा रहा है। गौरव गुप्ता जैसे दूरदर्शी डिज़ाइनर के साथ काम करके दुबई रचनात्मकता, विविधता और वैश्विक संबंधों को बढ़ावा देने वाले शहर के रूप में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत कर रहा है।

गौरव गुप्ता, जो भारत के सबसे प्रभावशाली डिज़ाइनरों में से एक हैं, अपने डिज़ाइनों में पारंपरिक भारतीय शिल्पकला और आधुनिक दृष्टिकोण का बेहतरीन तालमेल दिखाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह शैली दुबई की आत्मा को दर्शाती है, जो अतीत और भविष्य का एक अद्भुत संगम है।

इस बारे में गौरव गुप्ता ने कहा, “इस कलेक्शन को बनाना एक ध्यानमग्न प्रक्रिया थी, जो दुबई की पहचान, उसके रूप और गतिशीलता को तलाशने का एक तरीका था। हर सिलाई, हर डिज़ाइन में उस शहर की ऊर्जा है, जो परिवर्तन और भव्यता पर आधारित है। दुबई हमेशा असंभव को संभव बनाने वाला स्थान रहा है, और हमने इस कलेक्शन में उसी भावना को समेटने की कोशिश की है – जिसमे इतिहास और भविष्य, शिल्पकला और नवाचार का संगम मौजूद है ।”

इस कैप्सूल कलेक्शन में दुबई की अनोखी भावना को सम्मान देते हुए 5 विशेष डिज़ाइन पेश किए गए हैं, जो शहर की विरासत और आधुनिकता के प्रतीकात्मक संगम की नई कल्पना प्रस्तुत करते हैं। सिल्वर पर्ल गाउन, इसकी मेटैलिक सिल्वर ब्रेस्टप्लेट और अमूर्त कढ़ाई दुबई की ऐतिहासिक इमारतों और दुबई क्रीक के पानी के प्रतिबिंब से प्रेरित है। स्कल्प्चरल पर्ल गाउन, इस गाउन के बहते हुए डिज़ाइन दुबई के रेगिस्तान के सुनहरे टीलों का प्रतीक हैं। सेलेस्टियल स्कल्प्टेड कैस्केडेड गाउन, 2,000 से अधिक क्रिस्टल से सजी यह पोशाक हत्ता के बिहड़ पहाड़ों और अल-सीफ की सुंदरता को दर्शाती है। वेव-स्कल्प्टेड सैंड गाउन, इस गाउन में मूनडस्ट एम्ब्रॉयडरी और तरंग जैसे डिज़ाइन हैं, जो हत्ता की रहस्यमय छटा को उजागर करते हैं। यह पूरा कलेक्शन दुबई की विरासत और आधुनिकता के सामंजस्य का प्रतीक है।

दुबई अपनी रचनात्मकता, शिल्पकला और लक्ज़री फैशन के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह साझेदारी दुबई को वैश्विक डिज़ाइनरों और ब्रांडों के लिए एक प्रमुख स्थान के रूप में स्थापित करती है।

बादर अली हबीब, डायरेक्टर, प्रोक्सिमिटी मार्केट्स, दुबई टूरिज्म (विजिट दुबई) ने कहा, “गौरव गुप्ता के साथ यह साझेदारी दुबई और भारत के सांस्कृतिक संबंधों को फैशन के माध्यम से मनाने का एक तरीका है। भारत

दुबई के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता वाला बाजार है और यह साझेदारी रचनात्मक संबंधों को मजबूत करती है और एक प्रीमियम लाइफस्टाइल गंतव्य के रूप में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस कलेक्शन को मुंबई में गौरव गुप्ता के स्टोर में भव्य लॉन्च के बाद, अब ऑर्डर पर उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही यह भारत के अन्य चुनिंदा गौरव गुप्ता स्टोर्स में और ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा।                                                                        (युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group