भारतरत्न लता मंगेशकर की तीसरी पुण्यतिथि पर अलाइव फॉरएवर-3 के जरिए उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि - News On Radar India

भारतरत्न लता मंगेशकर की तीसरी पुण्यतिथि पर अलाइव फॉरएवर-3 के जरिए उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि

लता जी के साथ काम कर चुके साजिंदे भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ उनके साथ अपने अनुभवों को साझा करेंगे

226

चण्डीगढ़ : स्वरकोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की तीसरी पुण्यतिथि पर इमोर्टल म्यूज़िकल वेव्स और चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा अलाइव फॉरएवर-संस्करण-3 के जरिए उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता में चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन सुदेश शर्मा, इमोर्टल म्यूज़िकल वेव्स के निदेशक परम चंदेल, विकास सिंगला, राजेश कुमार व अंशुल अरोड़ा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम 16 फरवरी को टैगोर थिएटर में सांय साढ़े 5 बजे से शुरू होगा जिसमें बॉलीवुड के मशहूर सिम्फनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भी परफॉरमेंस की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में फ़िल्मी जगत के प्रख्यात संगीतकारों लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आरडी बर्मन व कल्याणजी आनंदजी आदि के संगीत निर्देशन में लता जी के साथ फ़िल्मी संगीत तैयार करने वाले साजिंदे भी शिरकत करेंगे व लता जी के साथ काम करने के अनुभवों को सांझा करेंगे। इनके अलावा इंडियन आइडल, सारेगामापा, सुपर वॉइस ऑफ इंडिया, वॉइस ऑफ पंजाब के प्रतिभागी व विजेता और चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के प्रसिद्ध गायक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अलाइव फॉरएवर लता मंगेशकर नाइट में वे कालजई धुनें पेश की जाएंगी जिन्होंने लता मंगेशकर को दुनियाभर में एक घरेलू नाम बना दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से इमोर्टल म्यूज़िकल वेव्स और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी उनका सम्मान और उनकी अद्वितीय करियर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुदेश शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का एक अन्य उद्देश्य नए युवाओं को अपनी संगीत प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना और उनके विकास और पहचान के अवसर प्रदान करना। भी है।परम चंदेल ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए उन संगीतकारों और गायकों की मदद भी होगी जिनके लिए संगीत केवल एक पैशन ही नहीं, बल्कि उनका जीवनयापन भी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group