NRI आचार्य हरिदास गुप्ता के नेतृत्व में सनातन धर्म में पहली बार महाकुंभ में हुआ कैलाश अभिषेक - News On Radar India

NRI आचार्य हरिदास गुप्ता के नेतृत्व में सनातन धर्म में पहली बार महाकुंभ में हुआ कैलाश अभिषेक

अघोरी अखाड़े ने किया कैलाश अखाड़े का समर्थन,

312

 प्रयाग राज: सनातन धर्म में आध्यात्मिक अखाड़े को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, इसी क्रम में आचार्य हरिदास गुप्ता (NRI)  ने सनातन धर्म प्रेमियों और महादेव शिव के अनुयायियों के साथ कैलाश अखाड़ा बनाने का संकल्प लिया।
हरिदास गुप्ता ने बताया कि कैलाश मानसरोवर से जुड़ी समस्याओं और रहस्यों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए महाकुंभ में एक शिविर का आयोजन किया गया है। इसी के साथ उन्होंने वैश्विक सनातन प्रेमियों को जोड़ते हुए “कैलाश अखाड़ा” स्थापना की घोषणा की।
महाकुंभ के इस शिविर में भारत और विदेश से कई मशहूर हस्तियों, अधिकारियों और सफल व्यवसायियों शामिल हो रहे है.अब तक इसमें सिंगापुर, दुबई, मलेशिया, अमेरिका, थाईलैंड, इटली, स्विट्जरलैंड से प्रवासी भारतीय और विदेशी शामिल हो चुके हैं। उम्मीद है कि अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. यहां प्रतिदिन हजारों लोगों को लंगर परोसा जाता है।
आचार्य हरि गुप्ता कुंभ के टेंट सिटी व कैलाश के महत्व और जागरूकता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दिव्य अनुभव के लिए कई विदेशियों को इस शिविर में आने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने इस बारे में समर्थन मांगने के लिए बाबाओं और राजनेताओं से लेकर दर-दर की ठोकरें खाईं. ज्यादातर लोगों ने उनकी मदद नहीं की। हरिदास गुप्ता ने बताया कि शाही स्नान को करोड़ों लोग देखते हैं, लेकिन जुलूस में केवल संत और तपस्वी ही शामिल हो सकते हैं।
हालांकि अघोरी अखाड़ा प्रमुख ने भी कैलाश मिशन को समर्थन देने का वादा किया है. अघोरी  अखाड़ा प्रमुख ने कहा कि हम भगवान शिव के भक्त हैं और इसके लिए हम कुछ भी करेंगे. प्रयाग राज के जगत गुरु बुद्धेश्वर महाराज जी ने भी इस मिशन को समर्थन देने का वादा किया है। अमृतसर से योगी छोटूनाथ जी ने सिख समुदाय का समर्थन व्यक्त किया है और कहा है कि सिख समुदाय इस उद्देश्य के लिए मिलकर काम करेगा।

हरि गुप्ता दिल्ली से कैलाश के लिए सीधी चार्टर उड़ानें शुरू करने के इच्छुक हैं और एयरलाइन ऑपरेटरों से बातचीत कर रहे हैं। दिल्ली से कैलाश तक की केवल 500 किमी की उड़ान है।                                                                                                        (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group