पंजाब के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल - News On Radar India

पंजाब के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल

हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा......

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में कैंसर सर्जरी के दौरान लाइट चली गई, न्यायालय ने सरकार से हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया…..

232

पटियाला  (चंडीगढ़) : पंजाब के  पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल में कैंसर सर्जरी के दौरान बिजली आपूर्ति में रुकावट आने की घटना को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। अस्पताल के आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर में यह घटना हुई, जिससे सर्जरी बीच में रुक गई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉक्टर बिजली जाने और मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से यह सवाल पूछा है कि अस्पताल में पावर बैकअप की व्यवस्था किस प्रकार की है। जनहित याचिका में यह भी मांग की गई है कि राज्य के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, विशेषकर आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर के लिए।

हाईकोर्ट ने सरकार को 6 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और इसके साथ ही यह भी आदेश दिया है कि इस चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group