शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 454 अंक चढ़ा, - News On Radar India

शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 454 अंक चढ़ा,

निफ्टी 23,300 के पार....

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 9% की तेजी, जोमैटो में 8% की गिरावट….

212

नई दिल्ली : सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 454.11 अंक (0.59%) की बढ़त के साथ 77,073.44 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 141.55 अंक (0.61%) चढ़कर 23,344.75 पर बंद हुआ और 23,300 का आंकड़ा पार किया। इस दौरान बजाज ट्विंस के शेयरों में 3% की बढ़त देखी गई, जबकि जोमैटो के शेयरों में 8% की गिरावट आई।शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 454 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को 9% से अधिक की तेजी आई। कंपनी ने बताया कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 10% बढ़कर 4,701 करोड़ रुपये हो गया। पूंजी बाजार से जुड़ी इकाइयों के बेहतर प्रदर्शन ने बैंक को इस लाभ में मदद की। बीएसई पर कंपनी के शेयर 9.15% बढ़कर 1,919.60 रुपये पर बंद हुए, वहीं एनएसई पर यह 9.06% बढ़कर 1,918 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इस दौरान कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,999.66 करोड़ रुपये बढ़कर 3,81,649.82 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group