चावल कारोबारियों ने विधायक के समक्ष उठाईं समस्याएं - News On Radar India

चावल कारोबारियों ने विधायक के समक्ष उठाईं समस्याएं

तरावड़ी राइस मिलर्स एसोसिएशन ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी से मांग की..

205

Karnal :- तरावड़ी में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान तरावड़ी राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी से कई अहम समस्याओं पर चर्चा की। एसोसिएशन के सदस्योंने राइस मिलों के जर्जर हुए निर्माण को फिर से करवाने, ओटीपी प्लांट को सभी राइस मिलों से जोड़ने और राइस मिलों तक पहुंचने वाली सड़कों की खस्ता हालत को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।चावल कारोबारियों ने विधायक के समक्ष उठाईं समस्याएं

राइस मिल्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश बंसल और महासचिव राकेश हंस ने विधायक को बताया कि तरावड़ी शहर को धान का कटोरा माना जाता है और यहां के चावल का निर्यात विदेशों में होता है, लेकिन मिलर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विधायक ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, साथ ही राइस मिलों तक पहुंचने वाली सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर गड्ढा-मुक्त किया जाएगा।

इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और मुकेश गर्ग ने विधायक का सम्मान किया और अन्य महत्वपूर्ण सदस्य भी मौजूद रहे।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group