Winter Vacation: देहरादून में स्कूलों में छुट्टियां, जानें अन्य राज्यों की छुट्टियां - News On Radar India

Winter Vacation: देहरादून में स्कूलों में छुट्टियां, जानें अन्य राज्यों की छुट्टियां

उत्तराखंड और अन्य राज्यों में शीतलहर के कारण स्कूलों में अवकाश की तारीखें…

304

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में बढ़ती ठंड, कोहरे और बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की घोषणा की है। 28 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा, अन्य राज्यों में शीतकालीन अवकाश की स्थिति इस प्रकार है:

दिल्ली और हरियाणा: 1 से 15 जनवरी 2025 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
मध्य प्रदेश: 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी, स्कूल 6 जनवरी से खुलेंगे।
राजस्थान: 5 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।
छत्तीसगढ़: 23 से 28 दिसंबर तक छुट्टियां थीं, रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय 2 जनवरी तक बंद रहेंगे।
झारखंड: 5 जनवरी 2025 तक सरकारी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।
जम्मू-कश्मीर: कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे, कक्षा 6-12 के स्कूल 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे।
इन राज्यों में शीतलहर और मौसम के कारण स्कूलों में लंबी छुट्टियों की घोषणा की गई है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group