बॉक्स ऑफिस: 'पुष्पा 2' की धमाकेदार कमाई, 'बेबी जॉन' की उम्मीदें टूटीं - News On Radar India

बॉक्स ऑफिस: ‘पुष्पा 2’ की धमाकेदार कमाई, ‘बेबी जॉन’ की उम्मीदें टूटीं

मुफासा' ने भी किया अच्छा कारोबार, 'बेबी जॉन' को मिला बड़ा झटका...

248

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘पुष्पा 2’, ‘बेबी जॉन’ और ‘मुफासा’ के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। जहां ‘पुष्पा 2’ ने अपनी शानदार कमाई से सबको चौंका दिया, वहीं ‘बेबी जॉन’ की उम्मीदें धराशायी हो गईं।

‘बेबी जॉन’ की पहले दिन की कमाई थी महज 11.25 करोड़ रुपये, जो दूसरे दिन 60% घटकर 4.5 करोड़ रुपये रह गई। इसके बाद भी फिल्म के लिए अच्छा कारोबार मुश्किल लग रहा है।

‘मुफासा’ ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सात दिन में 74.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई।

लेकिन ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इसने अपनी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा है। फिल्म ने अब तक 1119.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group