'पुष्पा 2' के सामने फ्लॉप हुई 'बेबी जॉन', क्रिसमस पर भी नहीं चली वरुण धवन

‘पुष्पा 2’ के सामने फ्लॉप हुई ‘बेबी जॉन’, क्रिसमस पर भी नहीं चली वरुण धवन की फिल्म

क्रिसमस पर भी नहीं चली वरुण धवन की फिल्म....

ओपनिंग डे पर उम्मीदों के मुताबिक नहीं चली ‘बेबी जॉन’, ‘पुष्पा 2’ ने बनाई जबरदस्त कमाई…

207

नई दिल्ली: वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस के दिन रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म दर्शकों से ठंडा रिस्पॉन्स ही प्राप्त कर पाई। रिलीज से पहले जो भारी बज था, वो पहले दिन ही फीका पड़ गया। फिल्म ने लगभग 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन यह कमाई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के मुकाबले बहुत कम रही, जो 21वें दिन भी 19.75 करोड़ रुपये कमा रही है।

फिल्म ‘बेबी जॉन’ से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन छुट्टियों के बावजूद यह फिल्म अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। दूसरी ओर, ‘पुष्पा 2’ ने अपने प्रदर्शन के साथ उसे पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं, क्रिसमस के मौके पर ‘बेबी जॉन’ को ‘मुफासा’ और कन्नड़ एक्शन थ्रिलर ‘मैक्स’ ने भी कड़ी टक्कर दी।

फिल्म की धीमी शुरुआत के बाद अब ‘पुष्पा 2’ और ‘मुफासा’ ने पहले दिन ही बेबी जॉन के लिए रास्ता कठिन कर दिया है। इस मुकाबले में ‘पुष्पा 2’ के रोमांचक कंटेंट और अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग ने इसे टॉप पर बनाए रखा है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group