नाले से मिला शिव बहादुर का शव, परिजन थे चिंतित - News On Radar India

नाले से मिला शिव बहादुर का शव, परिजन थे चिंतित

मनियारी की दुकान चलाने वाले व्यक्ति का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी....

176

Ambala News : अंबाला सिटी के जैन कॉलेज रोड पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमल विहार निवासी 48 वर्षीय शिव बहादुर के रूप में हुई है। शव एफसीआई गोदाम के पास बने नाले से बरामद किया गया।

मंगलवार रात से थे लापता
मृतक के 17 वर्षीय बेटे आयुष ने बताया कि उनके पिता शिव बहादुर मनियारी की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार रात वे घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजन चिंतित हो गए। परिवार के सदस्यों ने रात करीब 2 बजे तक उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर ने जैन कॉलेज रोड पर नाले में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है और शिव बहादुर के लापता होने से जुड़े पहलुओं को खंगाल रही है।

परिजनों में शोक की लहर
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे आयुष ने बताया कि उनके पिता कभी देर तक बाहर नहीं रहते थे। अचानक इस तरह उनका लापता होना और फिर शव मिलना परिवार के लिए बेहद दुखद है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group