अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या के जन्मदिन पर ब्लॉग में किया खास जिक्र, बिना विश किए दिल की बात कही - News On Radar India

अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या के जन्मदिन पर ब्लॉग में किया खास जिक्र, बिना विश किए दिल की बात कही

अमिताभ बच्चन ने आराध्या के जन्मदिन पर अपने ब्लॉग में किया दिल छूने वाला जिक्

199

16 नवंबर को एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने 13 साल पूरे किए। इस मौके पर फैंस की उम्मीदें थीं कि बच्चन फैमिली से कोई खास पोस्ट आएगा, लेकिन किसी भी सदस्य ने आराध्या को विश नहीं किया। हालांकि, ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

इसके बाद, अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती के जन्मदिन पर एक ब्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने जन्मदिन और परिवार के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, “जन्मदिन हमेशा हमारे दिल और दिमाग में रहता है, हालांकि हम इसके बारे में कभी बात नहीं करते। जन्मदिन बधाई देने के लिए आते हैं, लेकिन वह खास शख्स हमेशा हमारे साथ रहता है।”

इसके बाद अमिताभ ने अपने दिन के बारे में भी लिखा, “काम जारी है, और हमेशा सम्मान के साथ ऐसा होता रहेगा। दर्शकों के बिना काम करना एक मिथ्या है। वे आते हैं, जयकार करते हैं, हमें प्रेरित करते हैं और हम उन्हें और अधिक देने के लिए प्रेरित होते हैं। वे हमारे लिए मायने रखते हैं।”

आराध्या का जन्मदिन 16 नवंबर को था, लेकिन 20 नवंबर को ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी ने ऐश्वर्या की मां के घर पर आराध्या के नाना की जयंती के मौके पर जन्मदिन मनाया। इस दौरान ऐश्वर्या ने अपनी मां के घर जाकर बेटी को विश किया और एक साथ सेलिब्रेशन भी किया।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group