पंजाब में स्मॉग का कहर और प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब
बठिंडा का AQI 456 तक पहुंचा, पराली जलाने पर प्रशासन की सख्ती
सिखों का आस्था पर्व और स्मॉग का कहर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
चंडीगढ़ के गुरुद्वारों में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर संगत की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे प्रदेश में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
पंजाब में स्मॉग का संकट जारी
पंजाब में पिछले पांच दिनों से स्मॉग का कहर लगातार जारी है। घने स्मॉग के कारण बठिंडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 456 तक पहुंच गया। गुरुवार सुबह कई जिलों में दृश्यता शून्य हो गई, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शनिवार तक राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
स्मॉग का प्रभाव और प्रशासनिक कार्रवाई:
स्मॉग के कारण ट्रांसपोर्ट बाधित:फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। दुबई से अमृतसर और शिमला से अमृतसर की फ्लाइट तीन घंटे तक देरी से पहुंचीं।
दिल्ली-अमृतसर एयर इंडिया की फ्लाइट ढाई घंटे की देरी से संचालित हुई
पराली जलाने के मामलों में कमी:गुरुवार को पराली जलाने के केवल 5 मामले रिकॉर्ड हुए। अब तक कुल 7626 मामले दर्ज हुए हैं।
प्रशासन ने 3969 किसानों पर एफआईआर दर्ज की और 3545 मामलों में 1.15 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया।
प्रदूषण का बढ़ता स्तर: बठिंडा सबसे प्रदूषित रहा।
वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
प्रशासन की सख्ती: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। 92.32 लाख रुपये जुर्माने की वसूली हो चुकी है, और 3531 किसानों की जमीन पर रेड एंट्री की गई है।
Comments are closed.