पंजाब में सक्रिय हुआ इन्फ्लूएंजा वायरस, मरीजों की संख्या बढ़ी: सावधानी बरतें - News On Radar India
News around you

पंजाब में सक्रिय हुआ इन्फ्लूएंजा वायरस, मरीजों की संख्या बढ़ी: सावधानी बरतें

अस्पतालों में वायरस के लक्षण वाले मरीज बड़ी संख्या में

197

अमृतसर (पंजाब): मौसम में हो रहे बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस पंजाब में सक्रिय हो गया है, जिससे बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इस वायरस का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है।

मौसमी प्रभाव और लक्षण: वर्तमान मौसम में इन्फ्लूएंजा वायरस से संबंधित लक्षण वाले मरीजों की तादाद बढ़ गई है। हालांकि, यह वायरस आमतौर पर एक सप्ताह में खुद ही खत्म हो जाता है, लेकिन बच्चों और बुजुर्गों के लिए दवा लेना आवश्यक हो सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, इन्फ्लूएंजा को ‘क्रोना का निचला रूप’ माना जा रहा है।

संक्रमण का फैलाव
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, इन्फ्लूएंजा एक एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन है, जो खांसने या छींकने के माध्यम से आसानी से फैल सकता है। हालांकि अधिकांश लोग बिना उपचार के ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन खासकर कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने और दवा का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

टीकाकरण की महत्वता
इन्फ्लूएंजा से बचाव का सबसे अच्छा तरीका टीकाकरण है। अमृतसर जिले में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वायरस के लक्षण वाले मरीज बड़ी संख्या में दवा लेने आ रहे हैं। मौसम में हो रहे बदलावों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थय की देखभाल करने की जरूरत है।

You might also like

Comments are closed.