750 राइस मिलरों को आवंटन से 25 प्रतिशत अधिक धान आवंटित करने की घोषणा - News On Radar India

750 राइस मिलरों को आवंटन से 25 प्रतिशत अधिक धान आवंटित करने की घोषणा

अन्नदाताओं को मंडियों में कोई परेशानी न हो

276

पहले 750 राइस मिलरों को आवंटन से 25 प्रतिशत अधिक धान आवंटित करने की घोषणा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल से छुट्टी मिलते ही एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने धान खरीद की तैयारियों का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि किसी भी किसान को मंडी में अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। सीएम ने कहा कि किसानों को उनकी उपज की कीमत समय पर सीधे बैंक खातों में दी जाएगी, जिसके लिए सरकार ने ठोस प्रबंध किए हैं।

185 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले धान खरीद सीजन में किसानों द्वारा 185 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में लाए जाने की उम्मीद है। इस बार राज्य में 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक ने खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के लिए 41,378 करोड़ रुपए पहले ही जारी कर दिए हैं।

ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि भारत सरकार ने इस सीजन के लिए ‘ए’ ग्रेड के धान के लिए 2320 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया है। राज्य की खरीद एजेंसियां जैसे पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, पीएसडब्ल्यूसी, और एफसीआई भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार इस मूल्य पर धान की खरीद करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि धान की निर्बाध और सुचारू खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और राज्य सरकार इस प्रक्रिया में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group