अंकित ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह कर रचा इतिहास - News On Radar India

अंकित ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह कर रचा इतिहास

अंकित ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा फहराया और श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश पढ़ा

372

चंडीगढ़: ट्राईसिटी के फिटनेस फ्रिक अंकित उर्फ टाइगर ने एक और साहसिक उपलब्धि हासिल करते हुए यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5,642 मीटर) को सफलतापूर्वक भारत के 78वें स्वतंत्र दिवस पर फतह कर लिया है। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ, अंकित ने न केवल अपने सपने को साकार किया, बल्कि भारत का नाम भी रोशन किया है। दुर्गम रास्तों और कठिन मौसम परिस्थितियों को पार करते हुए अंकित ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस का परिचय दिया।

अंकित ने अपनी इस यात्रा की तैयारी में महीनों बिताए हैं, जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण से लेकर मानसिक दृढ़ता तक शामिल है। उन्होंने अपने साथी शक्ति नेगी के साथ इस साहसिक यात्रा को अंजाम दिया। बता दें कि 60से70kmph की गति से तूफानी हवाएं और -20 se -25 डिग्री के तापमान में उनकी इस यात्रा में चुनौतियां तो बहुत थीं, लेकिन उन्होंने अपने धैर्य और मेहनत से सभी बाधाओं को पार किया। चोटी पर पहुंचते ही अंकित ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा फहराया और श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश पढ़ा।

साथ ही उन्होंने एल्ब्रस पर्वत पर 78 मीटर लंबा भारतीय ध्वज लहरा कर विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया।

उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार और मित्रगण गर्व महसूस कर रहे हैं, बल्कि उनके इस कारनामे ने कई युवाओं को प्रेरित भी किया है। अंकित की यह उपलब्धि पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है । इस से पहले भी अंकित उर्फ टाइगर, अफ्रीका महादिव की सभ से ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा चुके हैं।
साथ ही एवरेस्ट बेस कैम्प को मात्र 23 घंटो में फतेह कर रिकॉर्ड बना चुके हैं ।

इसके साथ उन्होंने 1200km लंबे थार मरुस्थल को नादाबेट स्तिथ पाकिस्तान बॉर्डर तक दौड़कर पार किया है तथा चंडीगढ़ से कन्याकुमारी तक 3200km लंबी साइकिल यात्रा भी कर चुके हैं। अंकित ने इस सफलता का श्रेय अपनी माता जी जो की फिलहाल सेक्टर 26 थाने में कार्यत हैं, अपने टीम मेंबर शक्ति नेगी और परिवार को दिया है, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर समर्थन और प्रेरणा दी।  (युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group